Loading...

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष, राहुल गांधी को पहाड़ी टोपी पहना दिया चुनावी फीडबैक

PRIYANKA THAKUR • 27 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह रविवार सुबह राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ मार्च किया। प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को पहाड़ी टोपी पहनाई।  प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह दोनों कई किलोमीटर तक पैदल चलकर भारत जुड़े यात्रा में शामिल भी हुए।

राहुल गांधी को दिया चुनावी फीडबैक

महू में प्रतिभा सिंह ने बीती रात जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को पूरा चुनावी फीडबैक भी दिया।

भारत जोड़ा यात्रा का 79वां दिन

प्रतिभा सिंह के साथ शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह और युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा आज महू से इंदौरा जिला के लिए आगे बढ़ी। भारत जोड़ो यात्रा का आज 79वां दिन, जबकि मध्यप्रदेश में पांचवां दिन है।