Loading...

भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से दी मात

PARUL • 14 Jan 2024 • 1 Min Read

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच इंदौर में खेला गया। इस मैच में यशस्वी जायसवाल (68 रन) और शिवम दुबे (नाबाद 63 रन) के शानदार अर्धशतकों से भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टॉस रोहित शर्मा ने जीता और अफगानिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया। अफगानिस्तान की टीम पूरे ओवर खेलते हुए आखिरी गेंद पर 172 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

इसे जवाब में भारत ने 4 विकेट खोकर 15.4 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। शिवम दुबे ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा।