Loading...

भारत ने पांचवां टेस्ट तीन दिन में जीता, सीरीज पर किया 4-1 से कब्जा

Ankita • 9 Mar 2024 • 1 Min Read

भारत ने इंग्लैंड को धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में पारी और 64 रनों से हरा दिया। इस तरह भारत ने सीरीज को 4-1 से जीत ल‍िया। मैच के तीसरे ही दिन इंग्लैंड को भारतीय टीम ने बड़ी श‍िकस्त दी। धर्मशाला टेस्ट मैच जीतकर रोहित ब्रिगेड ने कई रिकॉर्ड अपने नाम क‍िए।

खास बात यह रही क‍ि अश्व‍िन ने अपने 100वें टेस्ट में भी 9 व‍िकेट हास‍िल क‍िए, वहीं डेब्यू टेस्ट में भी कुल 9 व‍िकेट हास‍िल क‍िए थे। पहली पारी में इंग्लैंड ने 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 477 रन पर खत्म हुई थी।

इस तरह टीम इंडिया को 259 रन की लीड मिली थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 195 रन पर सिमट गई और भारत ने पारी और 64 रन से जीत हासिल की। आज इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में लुढ़क गई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया।