भारत-पाक तनाव के बीच हिमाचल में सुरक्षा अलर्ट, नियंत्रण कक्षों को सुदृढ़ करने के निर्देश
शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर प्रदेश के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सतर्कता और आपात प्रबंधन के निर्देश
- मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी तीन छुट्टियों के दौरान प्रदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय और नियंत्रण कक्ष सीमित स्टाफ के साथ कार्यरत रहेंगे।
- पठानकोट, चण्डीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों के प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
- धार्मिक स्थलों, हवाई अड्डों, बांधों, पुलों और अन्य महत्त्वपूर्ण संस्थानों में सुरक्षा प्रबंध बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।
- केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत नियमित मॉकड्रिल आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
नियंत्रण कक्षों को सुदृढ़ करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्थापित नियंत्रण कक्षों को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में जनता को त्वरित सहायता और सूचना प्रदान करने के लिए नियंत्रण कक्ष को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
सेनाओं के प्रति आभार
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना के साहस और धैर्य की सराहना करते हुए कहा कि हमारी सेनाएं देश की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर डटी हुई हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अफवाहों से बचने और केवल अधिकारिक सूचना पर विश्वास करने की अपील की।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, ओंकार चंद शर्मा, आर.डी. नजीम, प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार, सचिव अभिषेक जैन और राकेश कंवर बैठक में उपस्थित थे। सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





