HNN / मंडी
डॉ दिनेश ठाकुर ने मधुमेह को लेकर स्वास्थ्य वेलनेस केंद्र भड्याल तहसील बल्ह जिला मंडी में एक कार्यक्रम आयोजित किया। यहाँ उन्होंने बताया कि मधुमेह दिवस का आयोजन 1991 से पूरे विश्व में मनाया जा रहा है ताकि मधुमेह जैसी घातक बीमारी के बारे में आम जन मानस जागरूक हो और वे स्वयं इसे बचने के उपाय अपने स्तर पर कर सके। उन्होंने बताया कि आज विश्व में 42.2 करोड़ लोग मधुमेह के रोगी है तथा भारत में 7.2 करोड़ है।
विश्व में मधुमेह से पीड़ित होने वाला हर पांचवा व्यक्ति भारतीय है। यदि समय रहते हमे इस रोग को रोकने हेतु जरूरी कदम नही उठाये तो 2030 तक ये आंकड़ा 10 करोड़ को पार कर जाएगा। उन्होंने बताया कि मधुमेह आहार सम्बन्धित रोग है, जिसमें रक्त में इंसुलिन नामक हार्मोन की कमी हो जाती है। इसके परिणाम स्वरूप शरीर कार्बाेहाइड्रेट का सामान्य रूप से उपयोग नही कर पाता।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस कारण खून में शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है। मधुमेह के मुख्य कारण आजकल युवाओं का आरामदायक जीवन शैली, मोटापा, शारीरिक व्यायाम की कमी, कुपोषण अनियंत्रित आहार, शराब की अधिकता, धूम्रपान, तनावपूर्ण जीवन, अनुवांशिकता, प्रथम गर्भावस्था आदि अनेक कारण है। जिससे मधुमेह होने की सम्भावना बढ़ जाती है। डॉ दिनेश ठाकुर ने बताया कि इस रोग को शीघ्र पहचान करके और लक्षणों के बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
रोग के मुख्य लक्ष्ण
जिसमें भूख और प्यास में वृद्धि होना, बार-बार पेशाब आना, सुस्ती, वजन कम होना, जख्म भरने में देरी, रक्त और पेशाब में गुल्कोज (शुगर) की मात्र बढ़ जाना शामिल है। जब यह रोग गम्भीर स्थिति में बदलने लगता है तो खुजली, दीर्घकालीन चरम रोग, हाथ पांव सुन होना, जलन होना, दृष्टि में धुंधलापन, बेहोशी, लगातार योनीस्त्राव और नपुंसकता आदि लक्ष्ण उभरते हैं।
उन्होंने बताया कि मधुमेह तीन प्रकार का है। मधुमेह के इलाज के लिए इन्सुलिन की सुईयां तथा खाने वाली दवाओं से इलाज किया जा रहा है। ये दवाएं सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं पर मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही है। इसलिए दवाएं डॉक्टर की सलाह से लें और अपनी मर्जी से दवा बंद न करें। अपना डाइट चार्ट बना लें। खाने में हरे पत्तेदार सब्जियां, टमाटर, ककड़ी, गाजर, मूली, निम्बू का सेवन ज्यादा करें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group