Loading...

Traffic Diversion / शिमला क्लब से इंदिरा गांधी खेल परिसर मार्ग 01 मार्च तक वाहनों के लिए बंद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 19 Feb 2026 • 1 Min Read

शिमला क्लब से इंदिरा गांधी खेल परिसर तक वाहनों की आवाजाही पर लगा प्रतिबंध 01 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन ने कार्य एजेंसी को पैदल चलने वालों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

शिमला

प्रतिबंध अवधि बढ़ाई गई

जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि शिमला क्लब से लेकर इंदिरा गांधी खेल परिसर तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर लगाया गया प्रतिबंध 01 मार्च 2026 तक जारी रहेगा। यह निर्णय पूर्व में जारी आदेशों की निरंतरता में लिया गया है।

सुरक्षा के विशेष निर्देश

प्रशासन ने संबंधित कार्य एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य के दौरान पैदल चलने वाले लोगों, विशेषकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। मार्ग पर आवश्यक संकेतक और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।