लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भुंतर-मनिकरण मार्ग पर नाकाबंदी में 11 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 19 फ़रवरी 2026 at 5:52 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भुंतर थाना पुलिस ने सियुड-मनिकरण रोड पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध कार से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

कुल्लू/भुंतर

संदिग्ध वाहन से हुई बरामदगी

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस के अनुसार 18 फरवरी को सियुड-मनिकरण रोड पर गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान सड़क किनारे व्यास नदी की ओर एक संदिग्ध वाहन (HP-34C-5697, ऑल्टो 800) खड़ा मिला। तलाशी लेने पर वाहन में सवार राजेश कुमार (33) निवासी मौहल और आशिष (40) निवासी ढालपुर के कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

वाहन भी लिया कब्जे में

वाहन चालक राजेश कुमार वाहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर कार को भी विधिवत पुलिस कब्जे में ले लिया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में धारा 21, 25 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन और संभावित नेटवर्क की पहचान के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में विस्तृत जांच जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]