भारत विकास परिषद नाहन शाखा के द्वारा कल तुलसी के पौधे किए जाएंगे वितरित
शाम को इतने बजे काली स्थान तलाब और मंदिर परिसर में जलाए जाएंगे मिट्टी के दीए…..
HNN/ नाहन
भारत विकास परिषद नाहन शाखा के द्वारा कल 3 जुलाई गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर काली स्थान तलाब के पास चल रहे हरिवंश पुराण के उपलक्ष्य में तथा गुरु पर्व के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण हेतु तुलसी के पौधों का वितरण किया जाएगा।
इस दौरान तालाब के आसपास और मंदिर परिसर में मिट्टी के दीए जलाए जाएंगे। इसलिए सभी लोग साय ठीक 6:00 बजे मंदिर परिसर में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इसके साथ ही सभी लोग भगवान का भी आशीर्वाद ले। इस अवसर पर विशेषकर भारत विकास परिषद के सभी पदाधिकारी व सदस्य अधिक से अधिक संख्या में आए और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।