Loading...

भारी बारिश और आपदाओं के बाद सिरमौर की व्यवस्था आई पटरी पर

PARUL • 3 Sep 2023 • 1 Min Read

लगभग सभी मार्ग आवाजाही हेतु सुचारु

HNN/नाहन

हिमाचल प्रदेश सहित जिला सिरमौर पर जहां बीते कुछ माह भारी बारिश के साथ आपदाओं भरे गुज़रे वहीं अब मौसम की बदलती करवट के बाद आम जन-जीवन पटरी पर लौटना शुरू हो गया है। जिला सिरमौर के प्रयासों के चलते जिला से गुज़रने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य लोक निर्माण विभाग के मार्ग सभी पोरकार के वाहनों की आवाजाही हेतू सुचारु कर दिए गए हैं।

यही नहीं प्रशासन ने तमाम विभागों के साथ बेहतर सामंजस्य बनाते हुए बिजली पानी आदि की व्यवस्था को भी पटरी पर ला दिया है। जिला में अब केवल नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मात्तर भेड़ों ग्रामीण सड़क और घुतनपुर ग्रामीण सड़क सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है।

प्रशासन इन दोनों मार्ग को खुलवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। खबर की पुष्टि जिला आपदा प्रबंधन द्वारा की गई है।