Loading...

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रामपुर उपमंडल में इस दिन तक स्कूल बंद…..

Ankita • 25 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रामपुर बुशहर उपमंडल के तहत आने वाले सभी सरकारी व निजी स्कूल 28 जुलाई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में एसडीएम रामपुर निशांत तोमर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग मंडल रामपुर बुशहर में अभी तक भी 60 ग्रामीण सड़कें बंद पड़ी हैं।

इन सड़कों पर यातायात शुरू नहीं होने के चलते लोगों की परेशानी बढ़ी है। वहीं, मौसम विभाग की अगले से दो से तीन दिनों तक भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए स्कूलों को 28 जुलाई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है जाकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं, सीबीएससी व आईसीएससी से संबद्ध स्कूल विद्यार्थियों व स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर पर फैसला ले सकते हैं।