Loading...

भारी बारिश के चलते कल बंद रहेंगे सभी सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज

Ankita • 13 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज 14 अगस्त को बंद रहेंगे। इस संबंध में रविवार देरशाम शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से आदेश जारी किए गए। आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन व पेड़ गिर रहे हैं।

इसको देखते हुए विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। साथ ही आदेशों के अनुसार हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध सभी सरकारी व निजी स्कूल 14 अगस्त को बंद रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से भी अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।