लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

PARUL | 24 सितंबर 2024 at 2:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

सुन्नी पुलिस थाना के तहत स्पैशल सैल की टीम ने एक बोलेरो कैपर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन को जब्त करके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, स्पैशल सैल की टीम गश्त के लिए निकली थी और जब यह टीम जूनी पैट्रोल पंप के पास मौजूद थी तो सूचना मिली कि एक बोलेरो कैपर मढौरघाट से सुन्नी की ओर विना परमिट व लाइसेंस के शराब भरकर आ रही है। पुलिस ने जब इसे जांच के लिए रोका और वाहन का निरीक्षण किया तो इस दौरान पुलिस ने उससे 64 पेटियां बरामद की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इनमें 4 पेटी बीयर, 1 पेटी अंग्रेजी और 59 पेटी देसी शराब की बरामद की है। वाहन चालक तेज राम पुलिस को कोई लाईसैस/परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) (ए) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]