भारी वर्षा की चपेट में आई नाहन नगरी
रानीताल में धंस गया लेंटर, शिमला रोड पर बैठ गया डंगा, दो वाहन आए चपेट में
HNN/ नाहन
देर शाम शुरू हुई भारी वर्षा ने अपना प्रभाव फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। नाहन शहर में शिमला रोड पर हाथी कब्र के पास एनएच का डंगा गिर जाने से दो वाहन भी इसकी चपेट में आ गए हैं। वहीं रानीताल में एमसी के कॉम्प्लेक्स के साथ नाले पर बनाया गया लेंटर अभी धंस गया है। जिसके चलते इस पर खड़ा एक वाहन भी नाले में गिर गया है।

भारी बारिश के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहा है। शिमला रोड पर भी कई जगह लैंडस्लाइडिंग जारी है। फिलहाल नाहन शिमला रोड के बंद होने का समाचार नहीं मिला है। शहर के आसपास व जिला की तमाम नदियों और खड्डो में भारी बाढ़ आ रखी है। प्रशासन के द्वारा भारी बारिश के चलते नदियों नालों और खड्डो के आसपास ना जाने की सलाह भी दी गई है।

प्रशासन के द्वारा जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। वहीं चबांहा के पास एनएच 907 पर भारी लैंडस्लाइड हो जाने से मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। मौके पर विभाग की मशीनरी सड़क को साफ करने में लगी हुई है।