लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भाषण प्रतियोगिता में परीक्षा और कविता गायन में निकिता ने झटका प्रथम स्थान

SAPNA THAKUR | 2 मार्च 2022 at 12:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिखर में भारत रत्न डाॅ. सीवी रमन की याद में विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाषण, प्रश्नोतरी, कविता गायन और माॅडल प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की छात्रा परीक्षा कुमारी और कविता गायन में निकिता ने प्रथम स्थान हासिल किया।

जबकि प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में टीम बी में सुजल और रूचिता और माॅडल प्रस्तुतीकरण में 8वीं कक्षा की उर्वशी प्रथम स्थान पर रही। स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश सरमेट ने विज्ञान दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को विज्ञान विषय के महत्व बारे विस्तार से जानकारी दी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होने कहा कि विज्ञान ने मनुष्य का जीवन काफी सुलभ बना दिया है परंतु विज्ञान का उपयोग सही परिप्रेक्ष्य में किया जाना चाहिए। विज्ञान अध्यापिका शशि बाला ने भी विज्ञान विषय पर प्रकाश डाला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]