Loading...

भीमताल में बड़ा हादसा : रोडवेज बस 1500 फीट गहरी खाई में गिरी , तीन की मौत , बचाव कार्य जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 25 Dec 2024 • 1 Min Read

भीमताल

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर आमडाली के पास 1500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बस में कुल 27 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रस्सियों और कंधों के सहारे खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को सीएचसी भीमताल और सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है, लेकिन खड़ी चढ़ाई के कारण घायलों को बाहर लाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। घायलों को जल्दी उपचार उपलब्ध कराने के लिए मौके पर 15 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और सभी घायलों को समय पर इलाज देने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।