भीषण अग्निकांड में 2 मंजिला मकान जलकर हुआ राख

By Ankita Published: 7 Jun 2023, 10:57 AM | Updated: 7 Jun 2023, 10:57 AM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में शोघी पंचायत के गोरो कनावन वार्ड के धावन गांव में 2 मंजिला मकान जलकर राख हो गया। हालाँकि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। वही, अग्निशमन विभाग के 2 पानी टैंकर व स्थानीय लोगों ने अन्य मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया।

जानकारी के मुताबिक, नेक राम व दुर्गा सिंह के 2 मंजिला मकान में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिसके बाद उन्होंने समय रहते हुए परिवार के सभी लोग व मवेशी घर से बाहर निकल गए थे।

कुछ ही देर में मकान जलकर राख हो गया था। प्रशासन की ओर से नेक राम व दुर्गा सिंह को 15000 की राशि फ़ौरी राहत के तौर दी गई है। हालाँकि गनीमत यह रही की हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।