Loading...

भुक्की के साथ काबू किए ट्रक चालक और परिचालक

PARUL • 4 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में नया नंगल पुलिस ने ट्रक चालक और परिचालक को 6.500 किलोग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान चालक बलबीर सिंह और परिचालक पवन कुमार निवासी ऊना के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना नया नंगल की टीम ने एनएफएल चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने लकड़ी से भरे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली। तभी ट्रक चालक बलबीर सिंह और परिचालक पवन कुमार घबरा गए।

जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर सख्ती से पूछताछ की, तो जांच के दौरान उनके कब्जे से एक लिफाफा बरामद हुआ। जिसमें 6.500 किलोग्राम भुक्की पाई गई। जिसके बाद उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया।

वहीं न्यायालय में पेश करने पर इन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। रिमांड खत्म होने पर फिर से न्यायालय पेश किया, तो न्यायालय ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रजिंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है।