Loading...

भूकंप के झटकों से फिर हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता…..

Ankita • 20 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। बता दें बीती रात को जिला चंबा में भूकंप के झटके महसूस किये गए। बता दें यह झटके पहली बार रात नौ बजकर 15 मिनट पर कुछ सेकेंड के लिए महसूस किए गए।

हालाँकि इस भूकंप से क्षेत्र में किसी तरह का कोई जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 आंकी गई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप के झटके जमीन के भीतर पांच किलोमीटर तक की गहराई में महसूस किए गए। वहीं महसूस किये गए झटकों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।