Loading...

भूकंप के झटकों से फिर हिली देवभूमि, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता….

PRIYANKA THAKUR • 9 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / मंडी

हिमाचल प्रदेश में बार-बार लग रहे भूकंप के झटकों से लोग सहमे हुए हैं। आधी रात को फिर हिमाचल की धरती भूकंप के झटकों से हिली। यह भूकंप के झटके मंडी जिला के सुंदरनगर में महसूस किये गए है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 रही।

हालांकि इन भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के नुक्सान की कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन आधी रात को जब लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए तो वह तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। बता दे कि प्रदेश में पिछले एक माह में भूकंप के कई झटके लग चुके हैं।

बीते 23 दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में छह बार भूकंप आया है। छह दिन पहले यानी 03 जनवरी को सोलन जिला में 2.7 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे थे। इससे पहले 31 दिसंबर को मंडी जिला में भी इतनी ही तीव्रता का भूकंप आया था। बीते 26 दिसंबर को कांगड़ा, 21 दिसंबर को लाहौल-स्पीति और 16 दिसंबर को किन्नौर जिला में भूकंप के झटके लग चुके हैं।