Loading...

भूकंप के झटकों से हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता ….

Ankita • 21 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

भूकंप के झटको से एक बार फिर हिमाचल की धरती हिल गई है। हालांकि भूकंप के इन झटकों से किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है परंतु लगातार महसूस किए जा रहे भूकंप के इन झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि बीती रात भूकंप के झटके हिमाचल प्रदेश के चंबा के डलहौजी और कांगड़ा जिला में महसूस किए गए है।

बीती रात करीब 10:38 बजे भूकंप आया जिसका केंद्र बिंदु चंबा जिला में जमीन से 10 किलोमीटर दर्ज किया गया। वहीँ, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। वही विभाग की तरफ से इस दौरान किसी तरह का कोई जान माल का नुक्सान होने की पुष्टि नहीं है।