HNN/ शिमला
यूक्रेन के खारकीव में मंगलवार को भारतीय छात्र नवीन की रूसी हमले में मौत हो गई। नवीन कर्नाटक का रहने वाला था और खारकीव में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। नवीन के दोस्त ने बताया कि वह सुबह खाना और जरूरी सामान लेने के लिए बंकर से बाहर निकला था। तभी हमले में उसकी मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के धनोटू निवासी अंकुर चंदेल और लोअर बैहली की रहने वाली छात्रा रिशिता ने बताया कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग से वह बहुत ज्यादा खौफ में है।
बताया कि निरंतर हो रही गोलाबारी के चलते वह बंकर में 15 घंटों से भूखे-प्यासे थे। जब भूख बर्दाश्त नहीं हुई तो कर्नाटक का रहने वाला नवीन खाना लाने के लिए सुबह 10 बजे बंकर से बाहर निकल गया। स्टोर बंकर से 50 मीटर की दूरी पर था। इसके बाद वह नहीं लौटा। इसके बाद उसने नवीन को कई बार फोन किये, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उसने अपनी जान पहचान के कुछ स्थानीय लोगों से फोन पर बात की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद नवीन के फोन पर किसी ने रूसी भाषा में बात की तब जाकर उसे पता चला कि गोलीबारी में नवीन की मौत हो गई है। वही दोस्त की मौत से अंकुश भी काफी घबराया हुआ है। इतना ही नहीं बंकर में फंसे 200 से अधिक लोग नवीन की मौत के बाद से सदमे में है। वह जल्द से जल्द उन्हें यहां से बाहर निकाल कर ले जाने की गुहार लगाए जा रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





