भूपेंद्र शर्मा बने गैर शिक्षक कर्मचारी संघ जिला सोलन के प्रधान

SOLAN-6.jpg

पीसी मस्ताना की देखरेख में सौहार्दपूर्ण संपन्न हुए चुनाव

HNN/ सोलन

गैर शिक्षक कर्मचारी संघ जिला सोलन के चुनाव खंड अधिकारी कुनिहार के सभागार में शनिवार को संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी पीसी मस्ताना व मोहन भारद्वाज की देखरेख में हुए इस चुनाव में अधीक्षक ग्रेड-2 भूपेंद्र शर्मा को प्रधान चुना गया जबकि जेओए आईटी लीलादत शर्मा महासचिव बनाए गए। चुनाव में जिला के आठ खंडों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिसमें कर्मचारियों को तीन वर्ष के लिए निर्विरोध चुना गया। प्रधान महासचिव के अतिरिक्त अधीक्षक ग्रेड-2 हरीश गर्ग को वरिष्ठ उप-प्रधान, अधीक्षक ग्रेड-2 धनीराम को उप प्रधान, अधीक्षक ग्रेड-2 जितेंद्र शर्मा सह-सचिव, अधीक्षक ग्रेड-2 हुकमचंद को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी चुने हुए पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि त्रिलोक ठाकुर को प्रदेशाध्यक्ष के पद पर देखना चाहते है।

जिला सोलन गैर शिक्षक कर्मचारी संघ उनके साथ चट्टान की तरफ खड़ा है। नवनियुक्त प्रधान भूपेंद्र शर्मा व महासचिव लीलादत शर्मा ने कहा की संघ की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। संघ की समस्याओं को समय-समय पर सरकार के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही संघ बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सके इसके लिए दिन रात मेहनत की जाएगी।