भ्रमण पर निकले स्कूली बच्चों की पलटी बस, कई घायल

By PARUL Published: 28 Oct 2023, 7:21 PM | Updated: 28 Oct 2023, 7:21 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में भ्रमण पर निकले स्कूली बच्चों की बस पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसा बिलासपुर ओलिंडा नामक स्थान पर पेश आया है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि हादसे में अध्यापकों समेत कई बच्चे घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बस (PB31G-2123) में सवार सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुर्ज जिला बठिंडा के बच्चे भाखड़ा भ्रमण पर निकले थे। जिसमें 55 छात्राएं व स्टॉफ के 7 सदस्य सवार थे। इसी दौरान जैसे ही बस ओलिंडा नामक स्थान पर पहुंची तो अचानक ब्रेक फेल हो गई और बस पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई।

जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बस में सवार सभी बच्चों और अध्यापकों को बाहर निकाला गया। हादसे में करीब 30-40 बच्चे और दो अध्यापक घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए बी बीएमबी अस्पताल नंगल पहुंचाया गया है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए।