मंडी का 34 वर्षीय जवान संदीप कुमार अरुणाचल में हुआ शहीद

By Ankita Published: 2 May 2023, 12:22 PM | Updated: 2 May 2023, 12:22 PM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल बल्ह के तहत आने वाले सरध्वार गांव का 30 वर्षीय जवान संदीप कुमार अरुणाचल में शहीद हो गया है। संदीप की शहादत की खबर पूरे इलाके में आग की तरफ फैल गई है और सभी अपने क्षेत्र के रणबांकुरे की शहादत पर गमगीन नजर आ रहे हैं।

संदीप कुमार की शहादत की सूचना उसके परिजनों को सोमवार शाम करीब चार बजे सेना की तरफ से आए फोन से प्राप्त हुई है। संदीप के छोटे भाई संजय ने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसके भाई की शहादत कैसे हुई है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

संदीप 10 वर्षों से सेना के ईएमई कोर में तैनात था। इन दिनों असम में तैनाती मिली हुई थी। वहां से अरूणाचल भेजा गया था। एक महीना पहले ही संदीप अपनी छुट्टियां काटकर वापिस डयूटी पर लौटा था। संदीप अपने पीछे पत्नी, डेढ़ वर्ष का बच्चा और माता-पिता को छोड़ गया है।