Loading...

मंडी की जान्हवी बनी हिमाचल की बाल मुख्यमंत्री

Ankita • 10 Jun 2023 • 1 Min Read

इस दिन होगा विधानसभा सत्र………

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार को होने जा रहे बाल सत्र के लिए मुख्यमंत्री के रूप में मंडी की जाह्नवी को चुना गया है। बाल सीएम की नियुक्ति के बाद जाह्नवी रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगी। राज्य विधानसभा में मेधावी बच्चे सोमवार को मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक के रूप में नजर आएंगे।

शनिवार को प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में चयनित हुए एक बच्चे ने विधायी प्रक्रिया को जाना। प्रोटेम स्पीकर बाल विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद कैबिनेट गठन, नेता प्रतिपक्ष और स्पीकर का चयन होगा। कुलदीप पठानिया ने कहा कि बाल श्रम निषेध दिवस पर परसो बाल विधानसभा लगेगी।

इसमें बाल विधायक अपने-अपने प्रश्न संबंधित विभागों से पूछेंगे, जिनका बाल मंत्री जवाब देंगे। बच्चे देश का भविष्य होते हैं। उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से बाल सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया अप्रैल माह से चल रही है।

बाल सत्र के दौरान राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। प्रदेश के 43 विधानसभा क्षेत्रों से 63 बच्चे चुने गए। 5 राज्यों से पांच बच्चों का चयन हुआ। इसमें 40 लड़कियां और 28 लड़के बाल विधायक के रूप में शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान सहित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर से एक-एक बच्चे का चयन हुआ। बच्चों ने अपने विचार दो महीने चले अभियान के दौरान वीडियो बनाकर डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर भेजे।

करीब 25 हज़ार बच्चे इस अभियान से जुड़े। सत्र के लिए 40 लड़कियां और 18 लड़के बाल विधायक बने हैं। उन्होंने बताया कि सत्र सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा जो दोपहर ढाई बजे तक चलेगा। आधे घंटे का प्रश्न काल होगा।