HNN/मंडी
मंडी की युवती को शादी का झांसा देकर शिमला बुलाकर उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित युवक काफी समय से शादी के बहाने पीड़िता का यौन शोषण कर रहा था। लेकिन जब वह शादी करने से मुकरा तो पीड़िता ने उसकी पुलिस में शिकायत कर दी।
आरोपित पर पीड़िता को धमकाने का भी आरोप लगा है। शिमला के महिला पुलिस थाने में आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता मंडी जिला की मूल निवासी है। आरोपी भी इसी जिले का है और शिमला में नौकरी करता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को मंडी से शिमला बुलाया और अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वार दी गई शिकायत के मुताबिक इसके बाद आरोपित का व्यवहार उसके प्रति बदलने लगा और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपित द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
