Loading...

मंडी के आकाश ठाकुर बने टेक्सटाइल कंपनी वर्धमान के उपाध्यक्ष

Ankita 3 May 2024 Edited 3 May 1 min read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल की बलद्वाड़ा तहसील के कशमैला गांव के आकाश ठाकुर को टेक्सटाइल कंपनी वर्धमान का उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। इससे पहले आकाश रिलायंस ग्रुप समेत अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों में शीर्ष पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

आकाश को बहुराष्ट्रीय कंपनियों, तेल और गैस, पेट्रोकेमिकल, ड्रग्स और फर्टिलाइजर कंपनियों में एशिया पैसिफिक, मिडिल ईस्ट और भारत में काम करने का विशिष्ट अनुभव प्राप्त हैं।

वह आईआईएम मुंबई के इंडस्ट्री एक्सपर्ट हैं और आईआईएम, आईआईटी सहित देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए विजिटिंग फैकल्टी के तौर पर सेवाएं देते हैं।

वह फुटबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी रह चुके हैं और साहसिक खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता है।