Loading...

मंडी में यज्ञ दिवस पर जयराम ठाकुर और सांसद कंगना रणौत ने की भागीदारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 Sep 2025 • 1 Min Read

विश्व शांति और आपदा निवारण के लिए माता सिद्ध काली मंदिर परिसर में हुआ यज्ञ

हिमाचल प्रदेश के मंडी में यज्ञ दिवस के अवसर पर माता सिद्ध काली मंदिर परिसर में विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का उद्देश्य विश्व शांति और आपदाओं को रोकने के लिए सामूहिक प्रार्थना करना था। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद कंगना रणौत और अन्य भाजपा नेताओं ने भाग लिया।

मंडी

कंगना ने केंद्र की मदद पर सरकार को घेरा
सांसद कंगना रणौत ने कहा कि केंद्र सरकार से राज्य को उसकी सहूलियत के हिसाब से पैसा नहीं मिलेगा। 2014 से पहले की सरकारों ने हिमाचल को नजरअंदाज किया, जबकि पीएम मोदी अब तक 10 हजार करोड़ रुपये की मदद दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार को इस सहायता पर कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए।

सीएम चेहरे पर प्रतिक्रिया
अगले सीएम चेहरे के सवाल पर कंगना ने कहा कि राजनीति में समाजसेवा ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जो भी जिम्मेदारी दे, उसे निभाने में वह पूरी तरह सक्षम हैं।

गैर-मौजूदगी पर उठे सवालों का जवाब
आपदा के समय गैर-मौजूदगी पर कंगना ने कहा कि कुछ लोग जनता को भड़का रहे हैं। वह दूसरी बार आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंची हैं। उन्होंने पीएम मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा “मोदी है तो मुमकिन है” और अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया।