लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मंडी में लाइन रिपेयर करते चार लोग झुलसे, एक युवक की मौत

NEHA | 19 सितंबर 2024 at 12:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पुलिस ने दर्ज किया मामला विद्युत बोर्ड ने जांच को बनाई कमेटी

मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के बागी कटौला में बिजली की तारों को रिपेयर करते हुए ठेकेदार सहित चार लोग करंट से झुलस गए। इनमें से एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रिपेयर करने से पहले लाइन बंद थी और बीच में किसी ने लाइन चालू कर दी।

मृतक युवक की पहचान 32 वर्षीय उदय राम निवासी सोलंग के रूप में हुई है। युवक के शव को बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ विद्युत बोर्ड ने भी इस बड़ी लापरवाही को लेकर जांच कमेटी गठित की है, जो कि विभागीय स्तर पर हुई लापरवाही को लेकर जांच करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर कड़ा रोष प्रकट किया है। परिजनों का कहना है कि बोर्ड की लापरवाही की वजह से उनके बेटे की जान गई है, इसलिए मुआवजा दिया जाए और दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार दोपहर बाद सब स्टेशन कटौला के तहत ग्राम पंचायत सेगली के धाराबागला जंगल में पेश आया है।

यहां बिजली लाइन के टूटे होने के कारण बिजली बंद करके लाइन की रिपेयर की जा रही थी। इस दौरान लाइन जोड़ रहे ठेकेदार ने कुछ लोगों को भी अपनी सहायता के लिए बुलाया हुआ था। मृतक के साथी छपे राम ने बताया कि ठेकेदार पेड़ पर चढ़ा हुआ था और बाकी लोग नीचे से लाइन को संभाले हुए थे, लेकिन दोपहर के समय किसी ने लाइन को चालू कर दी, जिससे बिजली की तारों में आए करंट से मौके पर ठेकेदार सहित चार लोग झुलस गए। ठेकेदार झटका लगने से पेड़ से नीचे जा गिरा और बाकी लोग भी करंट की चपेट में आए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]