मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने दाखिल किया नामांकन
HNN/ मंडी
कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने आज वीरवार को हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर लिया है। इस दाैरान विक्रमादित्य ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में राजीव शुक्ला ने दावा किया कि विक्रमादित्य सिंह दो लाख के ज्यादा अंतर से जीतेंगे।
विक्रमादित्य के नामांकन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री काैल सिंह ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं नामांकन के बाद विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मोहतरमा(कंगना) ने आज तक एक शब्द मंडी के लिए अपने विजन को लेकर नहीं कहा। हम विकास के मुद्दों पर लड़ाई लड़ेंगे। हम विकास की राजनीति करते हैं, वे मनोरंजन की राजनीति करते है।