मंडी हादसा / बीबीएमबी झील में सात दिन बाद मिले लापता युवकों के शव, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
मंडी जिले के सुंदरनगर में बीबीएमबी कंट्रोल गेट झील से शुक्रवार सुबह दो लापता युवकों के शव बरामद किए गए। दोनों युवक 25 जुलाई की रात खिउरी के पास नहर में गिर गए थे।
मंडी
झील से बरामद हुए शवों की पहचान
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान आशीष गौतम पुत्र ओम प्रकाश निवासी पंजगाई बिलासपुर और सुधीर कुमार निवासी पुराना बाजार सुंदरनगर के रूप में हुई है।
BBMB झील हादसे की पुरानी खबर देखें :–>>
पोस्टमॉर्टम के लिए सौंपे गए शव
शवों को सुंदरनगर पुलिस ने बरामद कर थाना बल्ह पुलिस को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे के कारणों की जांच जारी है।