मंदिर के पुजारी ने 20 वर्षीय युवती से की अश्लील हरकतें व छेड़छाड़, मामला दर्ज
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बालूगंज थाना के अंतर्गत दुर्गा मंदिर के पुजारी द्वारा एक 20 वर्षीय युवती के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने का मामला संज्ञान में आया है। युवती ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354ए व 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपित उतराखंड का मूल निवासी बताया गया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह दुर्गा मंदिर में पूजा करने गई थी। मंदिर में वह सेवा का कार्य कर रही थी। इसी दौरान मंदिर के पुजारी ने उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की। जब युवती ने इसका विरोध किया तो पुजारी ने उसको जान से मारने की धमकी भी दे डाली। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।