मंदिर से चोरी किया चांदी का छत्र, आरोपी हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद, तलाश जारी
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां शीतला माता के मंदिर से चांदी का छत्र चोरी हो गया है। जिसके बाद मंदिर प्रबंधन ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मंदिर प्रबंधन ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को सौंपी।
जिसके बाद पुलिस ने फुटेज में देखा कि एक व्यक्ति मंदिर से चांदी का छत्र ले जा रहा है। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। तो वहीं मंदिर के पुजारी मदनलाल ने बताया कि जब आरोपी द्वारा चोरी को अंजाम दिया गया तो उससे सोने की दो आंखें मंदिर परिसर में ही गिर गई, जो मंदिर प्रबंधन को मिल गई है।
लेकिन चांदी के छत्र का अब तक कोई पता नहीं चला है। वहीं पुलिस का इस घटना पर कहना है कि मामला दर्ज करके सीसीटीवी में कैद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ताकि उससे चांदी के छत्र को रिकवर किया जा सके।