Loading...

मंदिर से नकदी लेकर फरार हुआ चोर, सीसीटीवी में कैद

Ankita • 20 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के मंदिर नगर परिषद नालागढ़ के तहत वार्ड नंबर 2 में स्थित रखराम सिंह कॉलोनी में शिव मंदिर में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां एक चोर मंदिर में सेंधमारी कर गल्ला तोड़कर उसमें रखी सारी नकदी लेकर फरार हो गया है।

मंदिर के सेवक मनीष कुमार ने इस बाबत पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है। बता दें यह सारी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। सीसीटीवी की मदद से अब पुलिस भी चोर की तलाश कर रही है।

पुलिस को दी गई शिकायत में मनीष कुमार ने बताया कि रात के समय में वह मंदिर में सफाई व माथा टेकने के बाद अपने घर चले गए। जिसके बाद देर रात करीब 12:30 बजे चोर ने मंदिर को अपना निशाना बनाया।

चोर ने पहले मंदिर परिसर में लगे हुए ताले तोड़ दिए और उसके बाद मंदिर के अंदर घुसकर गल्ले को तोड़ने की कोशिश की गई। बार-बार कोशिश करने के बाद उसने गल्ला तोड़ दिया व उसमें रखी नकदी को लेकर वह फरार हो गया। बद्दी की एसपी इल्मा अफरोज ने मामले की पुष्टि की है।