Loading...

चोरों के हौसले बुलंद प्रदेश में सुरक्षित नहीं रहे भगवान

Anjali • 16 Feb 2023 • 1 Min Read

मंदिर से सोने- चांदी के जेवरात व नकदी पर शातिरो ने किया हाथ साफ

HNN/ शिमला

प्रदेश में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए है कि उन्होंने मंदिर में भी सेंधमारी करनी शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला की ठियोग के धार कंदुरु के कालू नाग देवता मंदिर में चोरों ने सेंधमारी की है। शातिर चोरों ने सोने- चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया।

बताया जा रहा है कि आभूषणों की कीमत करीब 4 से 5 लाख थी। गौरतलब करीब 2 माह पहले भी चोरों के द्वारा इसी मंदिर से देवता के आभूषण चोरी किए गए थे। घटना की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस की टीम चोरों को सलाखों के पीछे डालने की तैयारी में जुट गई है।