Loading...

मकतेड़ी के जंगल में तेंदुए के जोड़े ने 20 मेमनों पर किया हमला

PARUL • 28 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में उपमंडल बड़सर के पारली मकतेड़ी के जंगल में तेंदुए के जोड़े ने गद्दियों की भेड़ बकरियों पर हमला कर 20 मेमनों को मौत के घाट उतार दिया। तेंदुए के हमले में एक दर्जन से अधिक मेमने बुरी तरह से घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक, बैजनाथ निवासी किशोरी लाल हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़सर के साथ लगते पारली मकतेड़ी के जंगल में अपना डेरा लगा के बैठे थे। इस दौरान शुक्रवार शाम करीब 6 बजे किशोरी लाल अपने एक साथी के साथ बाजार की तरफ गए थे।

इसी दौरान तेंदुए के जोड़े ने उनके मेमनों पर हमला कर दिया। हमले में करीब 20 मेमनों की मौत हो गई। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी गई। किशोरी लाल ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।