Loading...

मकान की ऊपरी मंजिल में भड़की आग, सारा सामान जलकर राख

SAPNA THAKUR • 10 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हमीरपुर के सुजानपुर शहर में वार्ड नंबर-2 में मकान की ऊपरी मंजिल में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया है। आगजनी की इस घटना में पीड़ित परिवार को 70000 रूपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है जबकि लाखों की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। बता दें कि जिस मकान में आग लगी है वह मीरा देवी का था।

मंगलवार को अचानक ही मकान की ऊपरी मंजिल में चिंगारी सुलग गई। परिवार के सदस्यों ने जब धुआं निकलता देखा तो वह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सुजानपुर फायर ब्रिगेड प्रभारी अमित कश्यप ने बताया कि मकान में आग लगने की सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजा गया था। बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया जिससे लाखों की संपत्ति को बचाया गया है।