मकान बनाना हुआ महंगा, ईंट-रेत से लेकर बजरी तक के बढ़े दाम
HNN / शिमला
मकान बनाना अब महंगा हो गया है। ईंट से लेकर निर्माण में लगने वाली अन्य महत्वपूर्ण सामग्री के भाव में तेजी से उछाल आया है। इससे अब घर बनाना करीब 25 फीसदी तक महंगा हो गया है। हालांकि, सरिये के भाव में हल्की गिरावट आई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
वही , अब जल्द ही सीमेंट के दाम भी बढ़ाने की तैयारी है। पहले जहां रेत और बजरी की ट्रॉली दो हजार रुपये में मिल जाती थी, वही , अब यह 2900 और 3000 हजार के बीच में मिल रही है। निजी उद्योग चलाने वाले एक संचालक ने बताया कि जो रेत-बजरी उन्हें 18 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट मिल रही थी, वह सीधी 29 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट मिल रही है। पहले 6 हजार में एक हजार ईंट मिल रही थी।
लेकिन अब भट्ठे पर 65 सौ रुपये में मिल रही है। अगर किसी ने साइट पर पहुंचानी है तो वही ईंट 71 सौ प्रति हजार मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक सूबे में सीमेंट के दाम एक-दो दिन में बढ़ सकते हैं। 10 से 15 रुपये प्रति बैग तक का इजाफा हो सकता है।