Loading...

मकान में आग लगने से आभूषणों सहित सारा सामान जलकर राख, परिवार हुआ बेघर

SAPNA THAKUR • 23 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

उपतहसील नित्थर के बशला गांव में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया जिससे परिवार इस कड़कती ठंड के बीच बेघर हो गया है। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया परंतु तब तक मकान के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषणों सहित कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। वही घर में आग लगने से पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। बता दें यह मकान बशला गांव निवासी जवाहर लाल शर्मा का था।

मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक परिवार के सदस्य और ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक मकान जलकर राख हो चुका था। हालांकि मकान में आग कैसे लगी है इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान की गई है।