Loading...

मकान में आग लगने से 25 हजार की नकदी सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख

Ankita • 7 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के गांव मन्वीं में एक मकान में भीषण अग्निकांड हुआ है। आग से कमरे में लगी एलईडी, लकड़ी की अलमारी व अलमारी में रखी 25 हजार रुपये नकदी, कपड़े सहित कमरे में मौजूद अन्य सामान जलकर राख हो गया।

इस अग्निकांड में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। हालाँकि गनीमत यह रही कि जिस समय आग लगी उस समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

जानकारी के मुताबिक, मन्वीं निवासी हरीश कुमार पुत्र देवा राम के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा कीमती सामान अपनी चपेट में ले लिया।

जब घर से धुआं उठने लगा तो आसपास के घर के लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। प्रधान शशि कुमार ने कहा कि आग लगने की सूचना पटवारी को दे दी गई है।