Loading...

मकान में भड़की आग, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य, लाखों का नुक्सान

PRIYANKA THAKUR • 25 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN / मंडी

जिला मंडी के धर्मपुर के तहत आते गांव त्रिंबला में दिवाली की देर रात अचानक एक घर में आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार सावित्री देवी अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान अचानक घर में चिंगारी सुलग गई और देखते ही देखते पूरे घर में आग लग गई।

घर में आग की लपटें देख अंदर सो रहे परिवार के सभी सदस्य तुरंत भाग कर बाहर आ गए। बाहर आते ही उन्होंने देखा कि उनका पूरा घर आग की लपटों से घिरा हुआ है। इसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मकान राख के ढेर में तब्दील हो गया जिसके चलते पीड़ित परिवार को करीब चार लाख का नुक्सान हुआ है। उधर, एसडीएम करताल धीमान ने बताया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।