लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मकान में हुआ जोरदार धमाका, युवक गंभीर रूप से घायल

PARUL | 24 नवंबर 2023 at 5:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के मुख्यालय के पास सुल्तानपुर में एक मकान में जोरदार धमाका होने का मामला सामने आया है। इस धमाके में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक धमाके के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास सुल्तानपुर में एक मकान में एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर सभी लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाके में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। साथ ही हादसे में घायल हुए युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि धमाका इतना जोरदार था कि साथ लगते अन्य घरों के भी शीशे टूट गए। एसपी साक्षी वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक धमाके के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]