मकान में हुआ भीषण अग्निकांड, लाखों रुपए का नुक्सान

By Ankita Published: 12 Apr 2023, 10:14 AM | Updated: 12 Apr 2023, 10:15 AM 1 min read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के साथ लगते देवधार गांव में एक मकान में भीषण अग्निकांड हुआ है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलसा अभी तक नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में पीड़ित को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीं अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था।

जानकारी के मुताबिक, देवधार गांव में एक मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच मकान के अंदर गैस सिलैंडर फटने से आग पूरी तरह भड़क गई।

घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उधर, प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपए की फौरी राहत देने के साथ 2 टैंट तथा से 6 कंबल प्रदान किए है।