मटर के अच्छे दाम मिलने से किसानों के खिले चेहरे, इतने रुपए किलो बिका…
शिमला जिले में इस साल मटर के उत्पादन में हुई भारी बढ़ोतरी
HNN/ शिमला
इस साल शिमला जिले में मटर की बंपर पैदावार हुई है। इसके साथ किसानों को दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। मटर के अच्छे दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे है। आंकड़ों के अनुसार इस साल दो माह में ही 80,534 क्विंटल मटर की फसल पहुंच चुकी है।
ढली सब्जी मंडी में रविवार को मटर 150 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिका। ढली मंडी में करसोग, रोहड़ू, ठियोग, रामपुर, टुटू, मशोबरा सहित अन्य क्षेत्रों से मटर की फसल पहुंचती है। मटर बंगलुरु, पुणे, मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली भेजा जा रहा है।
बीते साल मटर को अधिकतम 110 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले थे। अगस्त सितंबर में आने वाली मटर को 150 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले थे। बीते साल ढली सब्जी मंडी में 1,74,710 क्विंटल मटर की फसल पहुंची थी।