Loading...

मणिकर्ण घाटी के खीरगंगा ट्रैक पर 31 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

By Ankita Published: 17 May 2024, 2:34 PM | Updated: 17 May 2024, 2:34 PM 1 min read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के खीरगंगा ट्रैक पर एक ट्रैकर महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सुंदरी देवी (31) पत्नी निर्मल गांव दयोट कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल क़ुल्लू भिजवाया है।

जानकारी के मुताबिक, कांगड़ा जिले का एक दंपती पार्वती घाटी के खीरगंगा ट्रैक रूट पर ट्रैकिंग पर निकला था। इसी दाैरान आइस प्वाइंट के पास महिला कटे हुए पेड़ के ऊपर से गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। लिहाज़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।