Loading...

मणिकर्ण घाटी में आग की भेंट चढ़े 3 शैड व वेटनरी अस्पताल भवन, लाखों का नुकसान

PARUL • 10 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के बरशेनी में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां तीन लकड़ी के शैड और डेढ़ मंजिला वेटनरी अस्पताल के सरकारी भवन में आग लग गई। हालांकि आग को बुझाने के काफी प्रयास किए गए लेकिन तब तक आग ने विकराल धारण कर लिया और वेटनरी अस्पताल के भवन को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की चपेट में आने से भवन के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं तीन लकड़ी के शैड में आग लगने से बरशेनी पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार, गिन्दू राम और सरकारी संपत्ति को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

लेकिन अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं पाया है। स्थानीय पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है।