Loading...

मणिकर्ण घाटी में ढाई मंजिला मकान में भड़की आग, लाखों का हुआ नुकसान

PARUL • 27 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में एक अग्निकांड पेश आया है। यहां मणिकर्ण घाटी के साथ लगता एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में पीड़ित को लाखों का नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चमन लाल नेगी के ढाई मंजिला मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा मकान जलकर राख हो गया।

हालांकि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई। वहीं घटना की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को भी दे दी गई है।