Loading...

मणिकर्ण घाटी में मृत मिले युवक और युवती की हुई पहचान, यहां के थे रहने वाले…..

PARUL • 18 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी से करीब दो किलोमीटर दूर तेगड़ी नाले के पास गर्म पानी के कुंड के पास मृत मिले युवक और युवती की पहचान हो गई है। बता दें कि उनके पास से मिले कागजात से उनकी पहचान हुई है। जिसके अनुसार वह दोनों रूस के रहने वाले थे। युवक की पहचान मक्सिम बेलेटस्की (37) और युवती अन्ना रंत्सेवा (21) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को कुल्लू अस्पताल में रखा है और पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। वहीं पुलिस द्वारा इस बाबत रूसी दूतावास को भी सूचना दे दी गई है। शुक्रवार को मंडी से आई फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस को मौके से ब्लेड भी मिले हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों 14 अक्तूबर से मणिकर्ण घाटी में थे और वह मणिकर्ण के गुरुद्वारा के साथ लगते एक लॉज में रुके थे। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाएं हैं। मौत कैसे हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का बाद ही लगेगा।