Loading...

मनाली में कार और बस की टक्कर, कार चालक की मौत

PARUL • 6 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

मनाली में आलू ग्राऊंड के समीप एक कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक केशव राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक 54 साल के थे और मंडी जिले के गांव छुछल के निवासी थे।

हादसा कुल्लू की तरफ से आ रही एक आल्टो कार और मनाली की तरफ से आ रही एचआरटीसी की वोल्वो बस के बीच हुआ। कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मनाली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह हादसा तेज रफतारी और लापरवाही के कारण हुआ है।