Loading...

मनाली में विदेशी नागरिक की मौत, करीब 40 वर्ष पहले…..

Ankita • 8 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के मनाली शहर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान हंस पीटर वुथरिक(69) स्विट्जरलैंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हंस पीटर 40 वर्ष पहले स्विट्जरलैंड से मनाली घूमने आया था, यहां उसने शाढ़ावाई कुल्लू की महिला रेणुबाला से शादी की और दोनों मनाली के नसोगी में मकान बनाकर रह रहे थे। बता दें पीटर को सांस की बीमारी थी और वह मिशन अस्पताल मनाली से इलाज करवा रहा था। लेकिन तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। मामले की पुष्टि डीएसपी मनाली हेम चंद वर्मा ने की है।